पुलिस एसीपी नें प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत मार्किट का दौरा करते हुए किया जागरुक*
*
शनाया चौहान: पचंकूला 10 फरवरी :- पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक पी.के अग्रवाल भा.पु.सें. के निर्देशानुसार पुलिस आय़ुक्त पंचकूला सौरभ सिह एव पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा के नेतृत्व में एसीपी मुख्यालय विजय कुमार ह.पु.से. की अध्य़क्षता में जिला पचंकूला में प्लास्टिक मुक्त को लेकर लोगो को जागरुक करनें के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, जिस अभियान के तहत एसीपी पचंकूला द्वारा पचंकूला शहर को प्लास्टिक मुक्त बनानें हेतु प्लास्टिक के दुष्परिणामों बारें औऱ इस पर रोक लगानें हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया है। जिस अभियान के तहत एसीपी पचंकूला द्वारा पचंकूला की सभी मार्किटो में पहुंचकर दुकानदारो व अन्य लोगो को प्लास्टिक के प्रयोग बारे जागरुक किया जा रहा है ।
अभियान के तहत एसीपी पचंकूला विजय कुमार ने बताया कि पचंकूला शहर स्वच्छ प्लास्टिक मुक्त बनानें के लिए नगर निगम पचंकूला की टीम के साथ पुलिस नें एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस टीम द्वारा प्लास्टिक को रखनें व जलानें पर हरियाणा नॉन बायोग्रेडिबल गार्बेज कन्ट्रोल एक्ट 1998 अधिनियम के तहत 100 ग्राम तक प्लास्टिक कैरी बैग पर 500 रुपये जुर्माना, 101 ग्राम से 500 ग्राम तक 1500 रुपये जुर्माना, 501 ग्राम से 1 किलो ग्राम पर 3000/- रुपये जुर्माना, 1 किलो ग्राम से 5 किलो ग्राम तक 10000/- , 5 किलो ग्राम से 10 किलो ग्राम पर 20000/- रुपये तथा 10 किलो ग्राम से ऊपर प्लास्टिक रखनें पर 25000/- रुपये पर जुर्माना किया जा रहा है। जो टीम अलग अलग टीम सैक्टरो में पहुंचकर चैकिंग करती है, अगर कोई दुकानदार इस प्रकार की लापरवाही करता पाया गया तो उस जुर्माना किया जा रहा है और इस सन्दर्भ में एसीपी नें बताया कि हरियाणा नॉन बायोग्रेडिबल गार्बेज कन्ट्रोल एक्ट 1998 अधिनियम के तहत जुर्माना के अलावा सजा का भी प्रावधान दिया गया है। इस सम्बन्ध में एसीपी पंचकूला नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करते हुए छोड दे और धीरे-धीरे प्लास्टिक वस्तुओं के प्रयोग पर निर्भर ना रहें और इसके अलावा कहा कि दुध की थैलिया या पॉलीथिन का प्रयोग करके सरेआम सडको पर या नदी नालों इत्यादि में ना फैकें । क्योकि इससे प्रदुषण के साथ –साथ जीव,जन्तुओ को भी नुक्सान पहुंचता है । आप समझें कि अगर कुछ गल्त चीज कोई बाल, प्लास्किट का टुकडा हमारें गले में चला जाता है तो वह कितना नुक्सान पहुंचाता है जिससे व्यकित कितना तडपता है इसलिए इस बात को समझते हुए प्रण ले कि कोई प्रयोग मे लाया गया प्लास्टिक पॉलिथीन अवारा ना फैकें इसको किसी निश्चित स्थान पर निस्पादित करें और इसके साथ -2 अपनें बच्चो को भी इस बारें जागरुक करें ताकि हमारी आनें वाली पीढी एकजुट होकर इसके खिलाफ लड सके औऱ इस पर्यावरण के साथ -2 मानव जीवन को बचाया जा सकें क्योकि प्लास्टिक आनें वालें समय को खतरनाक रुप ले रही है और हमें एक जुट होकर हमें प्लास्टिक के समान जैसें प्लास्टिक की थैलियां, पालीथिन, गिलास, पानी की बोतलें इत्यादि का प्रयोग धीरे-2 कम करकें इसको अपनें जीवन शैली से बिल्कुल खत्म कर देना चाहिए ।
इसी दौरान नगर निगम पचंकूला टीम के मैम्बर दिलप्रीत सिह नें भी मौका पर पहुंचकर प्लास्टिक बारें जागरुक किया गया और कुछ बैग डैमो के में दिखाये कि किस प्रकार के पॉलीथिन बैग का इस्तेमाल कर सकतें है जिनमें कुछ मात्रा मे प्लास्टिक होती है जिसको सरलता से नष्ट किया जा सकता है और इसके साथ कहा पचंकूला वासियो से अपील करते हुए कहा कि पॉलीथिन मुक्त अभियान के पचंकूला को स्वच्छ बनानें में सहयोग करे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें