पंचकूला की जनता को गुमराह कर रहे हैं मेयर :देवराज शर्मा अतिक्रमण हटाने कि सिर्फ बातें ही करनी आती है नगर निगम को

शनाया चौहान : पंचकूला
 पंचकूला नगर निगम में लगातार हो रहे घोटाले और मेरे कुल भूषण गोयल द्वारा सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने को लेकर पंचकूला विकास मंच लगातार अपनी आवाज उठा रहा है पंचकूला विकास मंच के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि है अतिक्रमण हटाने की और पंचकूला शहर को अतिक्रमण फ़्री बनाने की बहुत बड़ी बड़ी बातें जो मेयर और नेताओं द्वारा लगातार कही जाती हैं और इनके बयानों को अख़बारों में पढ़ा जाता है या तो यह सब पंचकूला की जनता को गुमराह करते आ रहे हैं या पंचकूला नगर निगम और HSVP के अफ़सर इस काम को सिस्टम में नहीं कर रहे हैं। कुछ एक वेंडर्स को लगातार बिठा रखा है और बहुतों को हर रोज़ हटाया ही नहीं जा रहा है, बल्कि उनके बैठने ही नहीं दिया जा रहा है। आजकल यह सब जो चलाया जा रहा है इसका जागता उदाहरण सेक्टर 20 है। 
कल कमिश्नर नगर निगम से जब विकास मंच पंचकूला के सदस्य और वेंडर्स मिले थे, तब यह कहा था कि सेक्टर 20 मे HDVP ने चिन्हित की जगह पर इन वेंडर्स को बिठा दिया जाएगा। लेकिन आज फिर से विकास मंच पंचकूला के सदस्य और वेंडर्स का डैलिगेशन ज्वाइंट कमिश्नर से मिले तो उन्होंने कहा कमिश्नर उनसे कुछ ऐसा कह कर ही नहीं गए। ऐसा लगता है नगर निगम कमिश्नर केंद्रीय सरकार और हरियाणा सरकार का ही बनाया हुआ स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए लोकल पोलिटिकल लीडरों के द्वारा कहे अनुसार ऐसे काम करते आ रहे हैं। कमिश्नर पंचकूला, विकास मंच पंचकूला और वेंडर्स को मिठी गोली दे कर लम्बे समय के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर चले गए हैं। 
यही है वह सिस्टम जिससे लगातार अतिक्रमण हटाने के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है। कुछ वेंडर्स को पूरा फ़ायदा पहुँचाया जा रहा है, जबकि बहुतों की रोज़ी रोटी पर डंडे चलाने का काम किया जा रहा है,कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता रहे। लेकिन न तो पार्षदों को यह अतिक्रमण लगता है न मेयर को और न ही अफ़सरों को। 
देवराज शर्मा ने कहा कि आज अतिक्रमण की कुछ तस्वीरें ज्ञान चंद गुप्ता को भेजी गई है और इसी तरह अलग अलग सेक्टरों की तस्वीरें भेजते रंहेंगे। देवराज शर्मा ने आगे कहा कि पंचकूला नगर निगम जब तक सोती नींद नहीं जाता हम अपनी आवाज लगातार उसके कानों तक पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*