पंजाब असेंबली इलेक्शन: दो ट्रांसजेंडर 93 महिलाओं समेत 1304 उम्मीदवार होंगे चुनाव मैदान में


शनाया चौहान
पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावी मैदान में कुल 1304 उम्मीदवार उतरेंगे, जिनमें दो ट्रांसजेंडर और 93 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि 1209 पुरुष उम्मीदवार चुनावी मैदान में नजर आएंगे। 
यह जानकारी वीरवार को सीईओ डॉ एस करुणा राजू ने दी। 
उन्होंने बताया कि सारे उम्मीदवारों में 9 उम्मीदवार 25 साल की उम्र के हैं और छह उम्मीदवार 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं, जिसमें श्री मुक्तसर साहिब के हल्का लंबी से सबसे बड़ी उम्र 94 साल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 

उन्होंने आगे बताया कि इन चुनावों के लिए राज्य में कुल दो 21499804 रजिस्टर्ड वोटर हैं, जिनमें 11298081 पुरुष, 10200996 महिलाएं, 727 ट्रांसजेंडर, 158341 दिव्यांग वोटर, 109624 सर्विस वोटर, 1608 प्रवासी वोटर और 80 साल से बड़ी उम्र के 509205 वोटर हैं। 
एस करुणा राजू ने आगे बताया कि 14684 पोलिंग स्थानों पर 24740 पोलिंग स्टेशन है जिनमें 1051 पोलिंग स्थानों के तहत 2013 पोलिंग स्टेशनों की पहचान नाजुक पुलिस स्टेशन के रूप में की गई है। 
उन्होंने कहा कि वोटिंग वाले दिन सारे पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग के अधीन कवर किया जाएगा और भारतीय चुनाव कमीशन के द्वारा निर्धारित नियम अनुसार नाजुक पोलिंग स्थानों पर केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बल (सी.ए.पी.एफ.) का कम से कम हाफ सेक्शन और बाकी पंजाब पुलिस की तैनाती की जाएगी। 
डॉ राजू ने बताया कि चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांत  ढंग से करवाने के लिए 972 फ्लाइंग स्क्वेड टीम, 857 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 479 वीडियो निगरानी टीम, 159 वीडियो व्यूइंग टीम और राज्य में 119 लेखा टीम तैनात की गई है, जो 24 घंटे काम कर रही हैं । 
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 20 फरवरी 2022 दिन इतवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वोटर डाली जाएंगी और वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 से वीरवार को होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*