*कांग्रेस की अभद्र भाषा के खिलाफ युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन*, *प्रधानमंत्री और उनकी माता के अपमान पर भाजपा युवा मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव*
चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी एवं उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के लिए अपशब्द कहे जाने के खिलाफ किया गया। विरोध प्रदर्शन भाजपा कार्यालय सेक्टर 33 कलम से शुरू होकर कांग्रेस भवन के घेराव के लिए निकला। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, प्रदेश मीडिया इंचार्ज रवि रावत एवं युवा मोर्चा प्रभारी रमेश सहोर भी मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा महामंत्री प्रिया पासवान, शानू दुबे, उपाध्यक्ष अभय झा, सचिन, खुशबू वर्मा, मनोज चौधरी, मुकेश मेहरा, सुखराज गिल, मीडिया इंचार्ज युवा मोर्चा मानसी पुंडीर, विनायक बगिया, विशाल सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निक्कू पांडे, आदित्य शर्मा, ऋतिक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर करीब 400 कार्यकर्ता शामिल हुए जिन्होंने कांग्रेस की मर्यादा विहीन राजनीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्श...