ठाकुर द्वारा का किया भूमि पूजन, जल्द बनेगा मंदिर :संजीव खन्ना
35 वर्षों की तपस्या और लगन के बाद आखिरकार महंत सुखबीर दास का ठाकुरद्वारा मंदिर बनाने का सपना आखिरकार पूरा होगा। समाजसेवी और भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि कई अदालती और प्रशासनिक बाधाओं को पार करते हुए महंत सुखबीर दास के अटल निर्णय व प्रभु के सहयोग से, महंत समुदाय की उपस्थिति में ठाकुरद्वारा मंदिर के लिए भूमि पूजन और हवन यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। संजीव खन्ना ने बताया कि महंत सुखबीर दास पिछले 35 वर्षों से इस मंदिर के निर्माण के अपने सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रहे थे। कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करने के बावजूद, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और प्रभु के लिए देखे सपने के लिए संघर्ष जारी रखा। कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से गुजरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजसेवी और भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव खन्ना के सहयोग से, महंत सुखबीर दास सभी बाधाओं को पार कर आखिरकार नए मंदिर का जल्द करेंगे निर्माण कार्य शुरू। संजीव खन्ना ने कहा कि महंत सुखबीर दास को इस मंदिर की जमीन के लिए 35 साल तक संघर्ष करना पड़ा, बड़े-बड़े प...