संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरजीत ग्रेवाल के नेतृत्व में संजीव खन्ना ने अनाज मंडियों का दौरा कर धीमी धान खरीद के लिए पंजाब सरकार की करी आलोचना

चित्र
जीरकपुर, 28 अक्तूबर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खन्ना अनाज मंडी के दौरे के बाद पंजाब के सभी भाजपा नेताओं ने स्थानीय मंडियों का दौरा किया। जिसके तहत राष्ट्रीय कार्यकारिणी मैंबर हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में जिला प्रधान पटियाला देहाती जसपाल सिंह गगरोली के साथ  डेराबस्सी के भाजपा नेता एवं प्रदेश सचिव संजीव खन्ना ने पंजाब में धान खरीद की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए राजपुरा अनाज मंडी का दौरा कर आप द्वारा भाजपा के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का पर्दाफाश किया। इस दौरान, हरजीत ग्रेवाल ने धीमी खरीद प्रक्रिया और अनाज भंडारण स्थान संकट से निपटने के उपायों की कमी के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना की। जिनके अनुसार, केंद्र सरकार ने सितंबर में धान खरीद के लिए धन जारी किया था, लेकिन आप सरकार कोई कार्रवाई करने में विफल रही।  इसके परिणामस्वरूप खरीद प्रक्रिया में देरी हुई है, जिससे उन किसानों को परेशानी हो रही है जो अपनी उपज बेचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मौके संजीव खन्ना ने बताया कि सबसे बुरी बात मंडियों में पीन...

संजीव खन्ना ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों को 44 हजार करोड़ देने पर जताया आभार, धान की खरीद न होने के लिए पंजाब सरकार को ठहराया जिम्मेदार

चित्र
जीरकपुर, 26 अक्तूबर डेराबस्सी के भाजपा नेता और राज्य सचिव संजीव खन्ना ने राज्य में धान की खरीद और उठान न होने के चल रहे संकट के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।  खन्ना ने प्रदानमंत्री मोदी की अगवाई वाली केंद्र द्वारा इसके लिए किसानों के लिए 44 हजार करोड़ रुपये जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एमएसपी पर फसलों की खरीद और बारदाने के लिए 2 महीने पहले 44 हजार करोड़ रुपए जारी कर दी थी। बावजूद पंजाब सरकार किसानों को परेशान करने के लिए और माहौल बनाने के लिए जानबूझ कर धान खरीद में देरी कर रही है। संजीव खन्ना ने कहा पंजाब में किसान राज्य सरकार की नालायकी के कारण अपना धान बेचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि केंद्र ने पहले ही किसानों के लिए काफी धनराशि जारी कर दी है, लेकिन पंजाब सरकार अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।  नतीजतन, किसान अपने धान की खरीद व उठाव नहीं होने के विरोध में सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गये हैं। संजीव खन्ना ने कहा कि केंद्र ने 44 हजार करोड़ जारी किए...

BJP President meets Health Minister JP Nadda, raises issues of health sector & UT administration

चित्र
Chandigarh, October 22 Chandigarh BJP President Jitender Pal Malhotra today met with BJP National President and Union Health Minister JP Nadda in Delhi and raised issues of health sector as well as UT administration. During this important meeting, Malhotra had an in-depth discussion on the work being done by the Chandigarh Administration and the ongoing reforms in the health system of the city. He particularly emphasized on the development of government hospitals and medical facilities in Chandigarh. Special attention was given to the development of major government hospitals in Chandigarh in the meeting. Malhotra held important discussions on the facilities and development of the Government Multi-Speciality Hospital in Sector 16, Government Medical College and Hospital, Sector 32 and the prestigious PGI (Post Graduate Institute of Medical Education and Research). He also focused on the need for necessary schemes and resources to further improve the health services of these...

स्वास्तिक विहार में आयोजित दुर्गा पूजा में नतमस्तक हुए संजीव खन्ना, दी दशहरे की बधाई

चित्र
जीरकपुर, 11 अक्तूबर डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता एवं प्रदेश सचिव संजीव खन्ना ने स्थानीय स्वास्तिक विहार में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माथा टेका और पंजाब सहित पूरे देश को दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन बुराई पर सदाचार की जीत हुई है। इस मौके पर आयोजकों ने संजीव खन्ना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में संजीव खन्ना ने कहा कि हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा आयोजनों एवं विभिन्न कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम समाज को नई ऊर्जा से भर देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सामुदायिकता की भावना भी पैदा होती है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा समाज को सही रास्ते पर चलने का संदेश देती है। अहंकारी महिषासुर का वध करके मां दुर्गा ने यह संदेश दिया था कि अहंकारी व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका विनाश निश्चित है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा क...

इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने विचारोत्तेजक शब्दों से श्रोताओं को किया प्रेरितगायक बी. प्राक की मधुर आवाज ने बिखेरा भक्ति का रंग

चित्र
चंडीगढ़, 9 अक्टूबर: पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित 'वृंदावन युवा उत्सव' के दौरान प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज ने अपने विचारोत्तेजक शब्दों से उपस्थित श्रोताओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में "राधे-राधे" के जयकारे गूंजते रहे और श्रोताओं ने भक्ति और उत्साह से भरे वातावरण का अनुभव किया।  'भक्तिपथ' और प्रणय मीडिया द्वारा आयोजित 'वृंदावन युवा उत्सव' महोत्सव में प्रसिद्ध गायक बी. प्राक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिनकी भावपूर्ण आवाज ने वातावरण को भक्ति और उत्साह से भर दिया। इन्द्रेश जी ने "वृंदावन की धरती से सीखें" विषय पर अपने विचार साझा किए और गीता से उद्धरण लेकर युवाओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने श्रोताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जीवन के मुश्किल समय और मूल्य क्षरण से निपटने के तरीके पर विचार व्यक्त किए। एक महिला द्वारा अपने माता-पिता को खोने के दुख से उबरने का मार्ग पूछने पर महाराज जी ने जीवन के प्राकृतिक चक्र को स्वीकार करने और शांति पाने के लिए पाठ करने की सलाह दी। ...

Indresh Upadhyay Ji Maharaj inspired audience with his thought-provoking words

चित्र
Singer B Praak's soulful voice filled the air with devotion Chandigarh, October 9 Renowned international motivational speaker Indresh Upadhyay Ji Maharaj inspired a packed audience at Panjab University's law auditorium with his thought-provoking words, as the crowd resonated with chants of "Radhe Radhe."  The event, part of the Vrindavan Yuva Utsav festival organized by 'Bhaktipath' and Pranay Media, featured celebrated singer B Praak as a special guest, whose soulful voice filled the air with devotion and enthusiasm. Indresh Ji shared his insights on "Learn from the land of Vrindavan," drawing from the Gita to guide the predominantly young audience. He then opened the floor for questions, addressing concerns on coping with loss and eroding values. When a woman sought guidance on overcoming the pain of losing her parents, Maharaj Ji emphasized acceptance of life's natural cycle and recommended reading paath for solace. A w...