9 दिसम्बर को भिवानी की रैली को लेकर जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह : सिहाग जजपा के 5 वें स्थापना दिवस पर होने वाली रैली पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी : सतेंद्र राणा
पंचकूला ,26 नवम्बर : जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओ में 9 दिसम्बर को पार्टी के 5 वें स्थापना दिवस को भिवानी में मनाए जाने के लिए हो रही रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है , इस बारे बात करते हुए जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि भिवानी की रैली हरियाणा की अब तक हुई सबसे बड़ी रैली होगी। रैली की तैयारियों हेतू आज पंचकूला हल्के के पदाधिकारियो की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रभारी सतेंद्र राणा पूर्व विधायक की अध्यक्षता में पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पंचकूला में हुई। जिले के प्रभारी पूर्व विधायक राणा ने बैठक में सभी पदाधिकारियों को कहा कि भिवानी में होने वाली रैली पार्टी के ग्राफ को और ज्यादा बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी ,इसलिए हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को जिले के हर वार्ड व गांवो में जाकर लोगो को रैली में भाग लेने के लिए तैयार करना होगा । उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस व इनेलो का खात्मा लगभग तय है ,केवल मात्र जजपा ही अब हरियाणा में लगातार आगे बढ़ रही है।जजपा शहरी जि...