*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी शासन के कारण भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था* हरीश गर्ग
भारत का विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उनकी आर्थिक सुधारों, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी विकास के प्रति अडिग प्रतिबद्धता ने भारत को वैश्विक मंच पर प्रमुख स्थान दिलाया है – यह कहना है *दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल एवं चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश का।* *हरीश गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए सुधार, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी है। उनका जन-हितैषी दृष्टिकोण, राजकोषीय अनुशासन और व्यवसाय-समर्थक नीतियाँ भारत को विश्व की आर्थिक शक्ति बना रही हैं। यह छोटे व्यापारियों के लिए बड़े कारोबारी बनने का एक सुनहरा अवसर है, जिससे उन्हें वित्तीय अनुशासन, सशक्तिकरण और डिजिटल तकनीक को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी।* चंडीगढ़ चैप्टर के महासचिव भीम सेन ,उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, प्रेम कौशिक, पवन गर्ग,बलदेव राज गोयल एवं सचिव अजय सिंग...