संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीडीएसएस और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के आपसी सहयोग से डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों के लिए अरेंज किए मौज मस्ती के पल

चित्र
चंडीगढ़:-चंडीगढ़ डाउन सिंड्रोम सोसाइटी और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के आपसी सहयोग से डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों के लिए रविवार को मौज मस्ती के पल अरेंज करते हुए उनके लिए एलांते माल में लंच करवाया गया। इस दौरान इन बच्चों के खुशी का एहसास देखते ही बनता था। बच्चों ने इन पलों को जीते हुए खूब मस्ती की। उन्होंने हिंदी पंजाबी गाने भी गाकर सुनाए। इस अवसर पर गुरजीत कौर, मनिंदर कौर, रविन्द्र सिंह बिल्ला, कुलवंत कौर, दीपक ढींगरा और प्रीति भारद्वाज भी मौजूद थे। भगवान ने सभी को समान बनाया है, तो हम इंसानों में अंतर पैदा करने वाले कौन होते हैं। सीडीएसएस के तत्वावधान में चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। ये डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों को समाज में समान स्तर पर लाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक स्थिति है, लेकिन अगर समाज उनके प्रति अपना प्यार और सहयोग प्रदान किया जाए तो ये बच्चे चमत्कार कर सकते हैं। समावेशन को बढ़ावा देने और समाज को यह एहसास कराने के लिए कि वे हमारे समाज का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, ऐसे...

संजीव खन्ना ने भाजपा युवा मोर्चा को आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाने पर दी शुभकामनाएं

चित्र
डेराबस्सी रविवार को डेराबस्सी भाजपा इकाई ने गांधी जी की 154वीं जयंती के अवसर पर शहरी मंडल अध्यक्ष अमन राणा के दिशा निर्देश में व आई.टी अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने और योजना से वंचित लोगों को लाभ दिलाने को लेकर शक्ति नगर डेराबस्सी की गली नंबर 17 में विशेष कैंप का आयोजन किया। कैंप में डेराबस्सी भाजपा के लोकप्रिय नेता पंजाब प्रदेश सचिव व वित्त कमेटी मेंबर संजीव खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेसभी लोगों ने संजीव खन्ना का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया के तन मन धन से सभी लोग भाजपा के साथ हैं। जानकारी देते हुए अमन राणा ने बताया कि  केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत सभी के लिए सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवा बहाल की जा रही है। विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस योजना का लाभ दे रही है। इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है। आयुष्मान भव सेवा ...