संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बीजेपी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चित्र
भारत की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में आज चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा होटल माउंटव्यू में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अरुण सूद ने बीजेपी और पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी के 9 साल के कार्यकाल की भरपूर सराहना की । उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में भारत में जितना विकास हुआ है, यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।  अरुण सूद ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बड़े-बड़े फैसले लिए हैं उन फैसलों के बारे में कभी विपक्ष ने तो सोचा भी नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री के कई बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए उज्जवला योजना, किसान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,धारा 370 खत्म करने, ट्रिपल तलाक खत्म करने और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने जैसी कई बड़ी की उपलब्धियां गिनाई।।  अरुण सूद ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 9 सालों में कई चुनौतियों को पार करते हुए विकास की ओर कदम बढ़ाया है।।बीजेपी ने आर्थिक व्यवस्था में सुधार किया है।। लगभग ...