*ड्रग कंट्रोलर द्वारा अमेजन एवं फ़्लिपकर्ट को नोटिस दिए जाने की कैट ने सराहना की*
कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 8 फरवरी को ड्रग कंट्रोलर ऑफ़ इंडिया द्वारा अमेजन और फ़्लिपकार्ट सहित 20 से अधिक ई-फ़ार्मेसी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने सराहना की है जिसमें जवाब देने के लिए दो दिन का नोटिस दिया है। कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इन कम्पनियों द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के दिनांक 12.12.2018 के डॉ. ज़हीर अहमद बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया के मामले कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश की अवहेलना में ऑनलाइन दवाइयाँ बेची जा रही है ।इस मुद्दे पर कैट ने ड्रग डीलर्स एसोसिएशन के साथ अतीत में ई-फार्मेसी के खिलाफ पुरज़ोर रूप से आवाज उठाई थी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडवीय से जून 22 में मुलाक़ात कर एक ज्ञापन देकर इनके ख़िलाफ़ कारवाई करने की माँग की थी। कैट के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष श्री हरीश गर्ग , उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक,एवम हरिशंकर मिश्रा और महासचिव भीम सेन ने सरकार से आग्रह किया कि जो भी ई फ़ार्मेसी कम्पनियाँ ड्रग एवं कास्मेटिक्स एक्ट का पालन नहीं कर रहीं उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कदम उठाये जाएँ।दवा जैसी वस्तुएँ जो कि मानव जीवन के लिए बेहद महत्...