*15 जनवरी से शुरू शादी सीजन में जून तक इस बार 70 लाख शादियां और दिल्ली में लगभग 8 लाख शादियों का अनुमान** देश भर में 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार होने की संभावनाएं-बाजार पूरी तरह तैयार*
पिछले वर्ष शादियों के सीजन में हुए जोरदार व्यापार से उत्साहित होकर दिल्ली सहित देश भर के व्यापारी अब 15 जनवरी से शुरू होकर जून महीने तक चलने वाले शादी के बड़े सीजन में बड़े व्यापार करने की कोशिशों में जुट गए हैं | 15 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू होकर जून तक के लगभग 6 महीनों के शादी सीजन में देश भर में लगभग 70 लाख शादियाँ होने का अनुमान है जिसके कारण अकेले शादियों की वजह से इस सीजन में लगभग 13 लाख करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार होना आंका जा रहा है यह कहते हुए कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग एवं महामंत्री भीम सेन ने कहा की अकेले दिल्ली में इस सीजन में लगभग 8 लाख से ज्यादा शादियाँ होने का अनुमान है जिससे दिल्ली में ही लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए के व्यापार की सम्भावना है ।पिछले वर्ष नवम्बर से दिसंबर तक के महीने में शादियों के चरण में लगभग 32 लाख शादियाँ हुई थी तथा लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार हुआ था । कैट उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक एवम हरिशंकर मिश्रा ने बताया की शादी के इस सीज़न में लगभग 10 ...