संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सहकार समिति की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, डेरा बस्सी में हुई बैठक

डेरा बस्सी 25/12/2024  दिनांक 25/12/24 को सहकार भारती मोहाली की बैठक एडवोकेट दीपक गुप्ता के नेतृत्व में Derabassi में हुईं, जिसमें लगभग 50 लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सहकार भारती ने लोगों को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक का उद्देश्य समाज को स्वावलंबी बनाना और स्वरोजगार प्रदान करना रहा। सहकार भारती मोहाली स्वयं सहायता समूह, क्रेडिट सोसाइटी, प्राइमरी ऐग्रिकल्चर क्रेडिट सोसाइटी और फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा पिंडो में किसानों को जागरूक कर रही हैं कि कैसे किसान और गरीब अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। एडवोकट दीपक गुप्ता के विचारों को बैठक में मौजुद सभी लोगों ने सराहा और उनका साथ देने का प्रण लिया।  दीपक गुप्ता ने बताया कि आज इस बैठक में अगले तीन साल की दिशा निर्धारित की गई और अगले तीन साल 2025 से 2027 तक का ज़िला मोहाली और मंडल डेरा बस्सी और ज़िरकपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में Monita SHG जागरण समिति और आरती SHG सब्ज़ी विक्रेता नाम से दो SHG बनाए गए। इस बैठक के दौरान ज़िरकपुर से मिस शनाया ने अपने आने वाले शो *मुझे ले चल मंदिर*के बारे ब...