*भाजपा ने एक शाम शहीदों के नाम के माध्यम से दी शहीदों को श्रद्धांजलि* *बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा, पीली पगड़ी पहन भगतसिंह के रंग में रंगे कार्यंकर्ता*
चंडीगढ़ 23 मार्च 2023. भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भाजपा रानी लक्ष्मीबाई जिला के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया जबकि हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अनूप गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, महामंत्री रामवीर भट्टी, कार्यक्रम सह संयोजक रमेश कुमार निक्कू तथा सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, जिला- मोर्चा अध्यक्ष , महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में युवा वर्ग से कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भारत की आजादी में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को समर्पित इस कार्यक्रम में भाजपा के आर्ट एंड कल्चर सेल द्वारा वरुण शर्मा के निर...